Almora – 3 वर्ष की मासूम के लिए देवदूत बना अल्मोड़ा पुलिस का जवान

परिवार से पिछड़े 3 वर्ष की मासूम के प्लीज अल्मोड़ा पुलिस का एक जवान देवदूत बना| पुलिसकर्मी ने मासूम को परिवार से मिलाकर अल्मोड़ा पुलिस की शान बढ़ाई|

दिनांक 02.12.2021 को थाना लमगड़ा एच0पी0यू0 में नियुक्त कर्मी आरक्षी भूपाल सिंह को लमगड़ा बाजार में एक मासूम रोता हुआ दिखाई दिया, आरक्षी द्वारा नाम पता पूछने पर मासूम सिर्फ अपना नाम प्रेम बहादुर ही बता पाया।

आरक्षी द्वारा करीब 05 घंटा ढूंढ खोज के बाद मासूम के परिजनों का पता लगाकर मासूम के पिता शंकर राम बहादुर के सुपुर्द किया गया।

परिजनों ने बताया कि वे लमगड़ा से करीब 12 कि0मी0 दूर गौना में निर्माण कार्य में लगे है, उनका 03 वर्ष का बच्चा अपने चाचा के साथ बाजार आया था, जो अपने चाचा से बिछड़ गया था।

आरक्षी द्वारा अपने पुत्र को सकुशल बरामद करने पर बच्चे के परिजनों के साथ साथ बच्चा भी चेहरे पर मुस्कान लिए आरक्षी भूपाल सिंह का धन्यवाद कर रहा था।