
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर कैंपस को मॉडल कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा| इन कैंपस में एडीबी के सहयोग से सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा| जिसके तहत यहां नए भवन, ब्लॉक और आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण होगा|
इस योजना में रानीखेत और चंपावत महाविद्यालय को भी शामिल किया जाएगा|
बताते चलें की नई शिक्षा नीति के तहत एसएसजे महाविद्यालय के अधीन 3 कैंपस और 2 महाविद्यालयों का एडीबी के सहयोग से मॉडल कैंपस और महाविद्यालय बनाया जाएगा| इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है|
दरअसल, पूरे उत्तराखंड में 22 कैंपस और महाविद्यालयों को मॉडल कैंपस बनाने की योजना है| जिसके तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन तीन कैंपस अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के साथ ही रानीखेत, चंपावत महाविद्यालय को इसमें शामिल किया गया है| जो पूरे विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ तीनों जिले के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है|
योजना के तहत कैंपस और महाविद्यालयों में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण होगा| यहां हर प्रकार की पुस्तकों की व्यवस्था होगी| वहीं पुस्तकालयों का डिजिटलाइजेशन भी किया जाएगा| इन कैंपस और महाविद्यालयों में नए भवन, ब्लॉक, आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण होगा|

