अल्मोड़ा -: 20 जून से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, तैयारियां पूरी

रानीखेत (अल्मोड़ा)| 20 जून से सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है| जिसकी तैयारियां पूरी हो गई है|


भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा के अनुसार, 4 जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएस नगर के अभ्यर्थियों को अग्निवीर बनने के लिए सोमनाथ मैदान में 400 मीटर के चार चक्कर लगाने होंगे| अभ्यर्थियों को सैन्य परिसर में सुबह 2:30 बजे से 6:00 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा|
सुबह पहले अल्मोड़ा जिले के अभ्यर्थियों की दौड़ से भर्ती रैली की शुरुआत होगी| अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय चार जिलों बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित करा रहा है| रैली की तैयारियां पूरी हो गई है| रैली के लिए सेना के अधिकारियों ने केआरसी में डेरा डाला है| नगर के रैन बसेरों में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है| होटलों, ढाबों में अभ्यर्थियों से मनमाना पैसा वसूलने पर पुलिस और प्रशासन कार्यवाही करेगी| दौड़ के लिए सौ-सौ अभ्यर्थियों के ग्रुप बनाए गए हैं| इसके लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है जिसके उन्हें चार चक्कर लगाने होंगे| निर्धारित समय पर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए भेजा जाएगा| इसमें सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के बाद उनका मेडिकल होगा| अभ्यर्थियों के शरीर में किसी भी हिस्से पर अश्लील टैटू या शब्द मान्य नहीं होंगे| टैटू जलाने के लिए जख्म कर हटाने की कोशिश करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर किया जाएगा|