Almora -: रुद्रपुर में हुए गैस रिसाव के बाद महिला कल्याण संस्था ने SSP से किया गया यह अनुरोध

अल्मोड़ा| रुद्रपुर में हुई गैस रिसाव की घटना के बाद महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा गया| जिसमें उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में भी जितने कबाड़ वाले हैं, वह रिहायशी एरिया में रहते हैं| वहां उन्होंने अपने गोदाम बनाए हैं जहां ज्वलनशील पदार्थ के अलावा अन्य सामान भी होता है| महिला कल्याण संस्था द्वारा वरिष्ठ पुलिस न्यायाधीश से अनुरोध किया गया की सभी गोदामों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए| साथ ही सभी गोदाम रिहायशी इलाके से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए| मोहल्ले में गोदाम होने से कभी भी कोई दुर्घटना की आशंका बनी रहती है| साथ ही जहां गोदाम है वहीं पर बच्चों का स्कूल भी है| भविष्य में दुर्घटना न हो इसके लिए जांच कराने के लिए अनुरोध किया| उनके लिए बस्ती से अलग स्थान चयनित किया जाए|


ज्ञापन रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, दीपा सतीश जोशीस शांति शाह, राधिका जोशी, मंजू रावत, सुनैना मेहरास सरला बिस्ट, मंजू जोशी, रेखा चौहान, ममता चौहान, आशा कर्नाटक, गीत आशा शामिल थे|