Almora- दीपावली के बाद यात्रियों का मुश्किल हुआ महानगरों की तरफ वापसी करना……….. पढ़े पूरी खबर

दीपावली महापर्व पर छुट्टी लेकर घर आए यात्रियों को अब महानगरों की तरफ जाने में मुश्किल आ रही है। बता दें कि इन दिनों रोडवेज केएमओयू स्टेशन समेत टैक्सी स्टैंड में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी हुई है।

त्यौहारीय सीजन में रोडवेज की नियमित सेवाएं संचालित नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार को भी रोडवेज की चार सेवाएं बाधित रही और अधिक भीड़ होने से हल्द्वानी ,देहरादून व दिल्ली को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग होने पर यात्रियों को कुछ हद तक जरूर राहत मिली। अल्मोड़ा एआरएम राजेंद्र कुमार के अनुसार बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज की लंबी रूट पर बसों में ऑनलाइन बुकिंग होने से यात्रियों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली लेकिन यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। चालकों की कमी के कारण बसों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।