Almora -: मंथन के बाद एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा| भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है| जिसके मुताबिक, अध्यक्ष पद पर हर्षित दुर्गापाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा सुयाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पंकज गुरुरानी को प्रत्याशी घोषित किया गया है|


बता दें, छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसएसजे परिसर में एबीवीपी ने पहले ही अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे|
बीते दिवस एनएसयूआई ने भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी घोषित किए|


इनके अलावा टाइगर ग्रुप भी पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है| प्रत्याशी घोषित होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है और चुनाव प्रचार भी जोरों पर है| प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर वोटर से विश्वविद्यालय और परिसर की समस्याएं सुलझाने का वादा कर रहे है| नगर की गलियों और मोहल्ले में पोस्टर की भरमार है|
इसके अलावा प्रमुख छात्र संगठनों से टिकट न मिलने पर नाराज कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं| हालांकि संगठन के पदाधिकारी नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हैं|