Almora -: 6 दिनों बाद बंकर से निकली यूक्रेन में फंसी अल्मोड़ा की लिपिका चौहान, बताएं हालात

अल्मोड़ा| 6 दिनों से यूक्रेन के नेप्रो में रहने के बाद अल्मोड़ा की लिपिका चौहान और 400 से अधिक भारतीय गाड़ी में बैठकर रोमानिया सीमा की ओर रवाना हो चुके हैं| आज दोपहर तक उनके रोमानिया पहुंचने की उम्मीद है| यूक्रेन से लगातार मिल रही खबरों से माता-पिता अपनी पुत्री को लेकर चिंतित है| खत्यारड़ी निवासी मदन सिंह चौहान की पुत्री लिपिका चौहान अभी भी यूक्रेन में फंसी है| कल चिंतित परिजनों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आए| उनकी पुत्री लिपिका ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह बंपर से निकलकर गाड़ी में बैठ गई है| उनके साथ 400 से अधिक भारतीय अलग-अलग गाड़ी में है| सभी रोमानिया सीमा की ओर जा रहे हैं| निप्रो से रोमानिया सीमा करीब 1600 किमी दूर है| बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक रोमानिया सीमा तक पहुंचेंगे जहां से आवश्यक कार्रवाई के बाद भारत आने का प्रयास करेंगे| दीपिका ने अपने पिता को बताया कि खाने-पीने की काफी दिक्कत है उनके पास केवल दो बिस्कुट के पैकेट है सभी दुकानें बंद होने के कारण जरूरत का सामान भी नहीं मिल रहा है| यही हाल और सभी लोगों का भी है| अगर कुछ देर और बंपर में रहते तो भूख से कई लोगों की जान जा सकती थी| अपनी बेटी को लेकर चिंतित पिता मदन सिंह चौहान ने कहा कि युद्ध क्षेत्र में लगातार आ रही बुरी खबरों से उनका डर और अधिक बढ़ रहा है बस वह यही दुआ कर रहे हैं कि उनकी पुत्री जल्दी अपने घर पहुंच जाएं| एक भारतीय की मौत के साथ घर में सभी सहम चुके हैं उन्होंने भारत सरकार से भी त्वरित कार्यवाही की मांग की है|