
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस द्वारा दिव्यांग युवक के फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। सोमेश्वर के रस्यारागांव में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने अल्मोड़ा के करबला तिराहा से गिरफ्तार किया है और पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी द्वारा ₹1000 की नगद राशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रस्यारागांव में 43 वर्षीय कुंदन राम की निर्मम हत्या कर दी गई जिसके बाद कुंदन राम के भाई हरीश राम ने थाने में तहरीर दी थी इसके बाद अब जाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

