उत्तराखंड राज्य में विभिन्न जिलों की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अपने- अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि विभिन्न जिलों की पुलिस देवभूमि को आगामी वर्ष 2025 तक नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार का सहयोग कर रही है और इसी अभियान के चलते पुलिस द्वारा हर रोज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का चेकिंग अभियान अल्मोड़ा जिले में भी जारी है। बीते मंगलवार को अवैध शराब के साथ भतरौजखान पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश सिंह मनराल पुत्र हर सिंह मनराल निवासी ग्राम खटोली जाख भतरौजखान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 पेटी देशी अवैध शराब बरामद की और बरामद की हुई शराब को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है तथा आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में अभियोजन पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अब दंगाइयों से होगी क्षतिग्रस्त संपत्ति की वसूली…… राज भवन से विधेयक को मिली मंजूरी
- Uttarakhand:- नकली नोट छापने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार….. बरामद किए लाखों रुपए
- Uttarakhand:- भू- धंसाव के बाद ज्योर्तिमठ पर नया खतरा…… सक्रिय हुआ भूस्खलन
- Uttarakhand:- विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी विधेयक को राज्यपाल द्वारा दी गई मंजूरी
- Uttarakhand:-राज्य के 9 जिलों में भेजे जाएंगे पूसा भिंडी- 5 के बीच……आय में होगी बढ़ोतरी