
अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग से एक 36 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि राज्य में महिलाओं के साथ दुराचार की खबरें अक्सर चर्चा में रहती है एक ऐसी ही खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सामने आई है यहां विकासखंड हवालबाग क्षेत्र में 36 साल के व्यक्ति ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और पीड़िता की मां ने जब इस मामले में राजस्व पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि नाबालिग 5 माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हवालबाग क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी। उसने बताया कि हरीश सिंह उम्र 36 वर्ष ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते साल नवंबर में आरोपी ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और बीमार होने पर जांच में नाबालिक 5 माह की गर्भवती मिली। तब इस मामले का खुलासा हुआ। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जानकारी के अनुसार आरोपी अपने गांव में ही दुकान चलाता है।
