![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| दलित नेता जगदीश हत्याकांड में एक संदिग्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है| बता दें कि, संदिग्ध ने ठीक उस दिन आत्महत्या की जिस दिन जगदीश के शव का अंतिम संस्कार हुआ था| राजस्व क्षेत्र का मामला होने के चलते पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसकी अंत्येष्टि कर दी गई थी| पुलिस इस आत्महत्या को जगदीश हत्याकांड से जोड़कर जांच कर रही है|
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि, जगदीश हत्याकांड के तीसरे ही दिन राजस्व क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आत्महत्या कर ली थी| पुलिस पूछताछ में उसके परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या की है| क्योंकि आत्महत्या की जांच में युवक संदिग्धों में था, इसीलिए पुलिस गांव गई थी| मामला राजस्व क्षेत्र का है| युवक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया| पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)