
अल्मोड़ा| सांस्कृतिक नगरी में दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है| नगर में आज रावण परिवार के पुतलों का भव्य जुलूस आकर्षण का केंद्र रहेगा|
देर शाम हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में पुतलों का दहन किया जाएगा| इससे पूर्व नगर में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी| हजारों की तादात में लोग इस जुलूस के साक्षी बनेंगे| सुधार व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है|
बताते चलें कि अल्मोड़ा में दशहरा पर्व पर पुतले बनाने की परंपरा करीब 97 साल पुरानी है| शुरू में सिर्फ रावण का पुतला बनाया जाता था, लेकिन बीते 30 सालों से दशहरा पर रावण परिवार के 2 दर्जन से अधिक पुतले बनाए जाती हैं| इस बार भी नगर के विभिन्न मोहल्लों की टीम ने 24 पुत्रों का निर्माण किया है|
आज नगर पालिका टैक्सी स्टैंड के पास महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा| इसके बाद रावण परिवार के पुतलों का पूरे नगर में जुलूस के रूप में घुमाया जाएगा| स्थानीय स्टेडियम में जोरदार आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच इन पुतलों का दहन किया जाएगा|
