Almora -: भगवती कालिका मंदिर में 27 को लगेगा भव्य मेला

अल्मोड़ा| कुमाऊं, गढ़वाल की आराध्य देवी भगवती कालिका के धाम दुसान में रविवार 27 दिसंबर को भव्य मेला लगेगा| कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों की आस्था के केंद्र इस मेले में विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मां कालिका का आशीर्वाद देने पहुंचते हैं|


बताते चलें कि गढ़वाल और कुमाऊं के बीच स्थित दुसान क्षेत्र मां भगवती कालिका का धाम है| पौराणिक काल से ही यहां भव्य मेला लगता है| इस बार यहां 27 दिसंबर को भव्य मेले का आयोजन होने वाला है| धार्मिक परंपरा के अनुसार, बडियारी वंश के लोग हर 3 वर्ष में मां भगवती कालिका की यात्रा का आयोजन करते हैं| जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के लोग शामिल होने के लिए पहुंचते हैं|
मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अजित रावत के अनुसार 27 दिसंबर को यहां मेला लगेगा| 8 दिसंबर को मां भगवती के दिव्य स्वरूप न्याजा (निशाण) का कुल पुरोहितों द्वारा अनावरण होगा| इसके बाद न्याजा का पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा और मां भगवती कालिका अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगी| 19 दिनों की यात्रा के बाद 26 दिसंबर को मां भगवती अपने भीतरी स्थान कोठा में प्रवेश करेगी| अगले दिन मां भगवती अपने मुख्य स्थान मंदिर (थौल) को प्रस्थान करेगी|