
अल्मोड़ा( पेटशाल) -: बीते शनिवार से लापता बुजुर्ग आज सुबह 7:30 बजे हल्द्वानी से बरामद हुए हैं|
मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्गों को किसी ड्राइवर ने वहां देखा और उनके परिवार को सूचित किया| फिलहाल वो हल्द्वानी में अपनी बेटी के घर में है|
बताते चलेगी बीते शनिवार को घर से अस्पताल जाने के लिए लिए निकले डूंगरी गांव निवासी बुजुर्ग बच्चे सिंह बोरा उम्र 95 वर्ष लापता हो गए| घर वालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई| 7 दिनों तक पुलिस और घर वालों ने खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा| आज सुबह परिवार के परिचित ड्राइवर ने उनके हल्द्वानी में मिलने की सूचना दी| ड्राइवर ने उनके पोते नवीन सिंह बोरा को फोन कर यह जानकारी दी|
नवीन सिंह बोरा ने कहा कि, बीते शनिवार को उनके बूबू घर से अस्पताल के लिए निकले थे| लेकिन, उसके बाद वह घर नहीं लौटे| काफी खोजबीन भी की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला| आज सुबह उनके परिचित ड्राइवर ने बुबु के हल्द्वानी में होने की सूचना दी| अभी वह अपनी बेटी के घर में है| जल्द ही उन्हें गांव वापस लाया जाएगा| वह पूरी तरह सुरक्षित है|
