
अल्मोड़ा नगर में वर्तमान समय में चोरों का गिरोह काफी सक्रिय है। बता दें कि नगर सहित उसके आसपास के क्षेत्रों में वाहनों से तेल और स्पेयर पार्ट्स उड़ाने वाले चोर सक्रिय बने हुए हैं। चोरों ने रात को नगर के नैनीताल बैंक के पास पार्किंग में खड़े किए गए वाहन संख्या 20 सीए- 0027 के डीजल टैंक का नट खोलकर वाहन से पूरा 165 लीटर डीजल चुरा लिया। सुबह जब वाहन चालक वाहन लेने के लिए पहुंचा और वाहन स्टार्ट नहीं हुआ तो उसने जांच की तो तब पता चला कि वाहन में ईधन नहीं है जिसके बाद डीजल टैंक की जांच की गई तो तब यह बात सामने आई। चोर वाहन के डीजल टैंक का नट खोलकर पूरा डीजल चुराकर ले गए और वाहन के नीचे से एक ड्रम भी प्राप्त हुआ है जिसे चोर डीजल भरने के लिए लाए थे। इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी गई है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

