
अल्मोड़ा नगर के समीप पांडेखोला में लगभग 150 साल से मलबे में दबा नौला फिर अस्तित्व में आया है|
मिल रही जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा नगर के समीप खुदकुनी भैरव मंदिर के पास करीब 150 साल पहले एक ऐतिहासिक नौला मलबे में दब गया था| इसे अस्तित्व में लाने के लंबे समय से प्रयास चल रहे थे| आखिरकार बीते दिवस बुधवार को नगर पालिका ने इस नौले को मलबे से निकालकर इसे नया जीवन दिया है| नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी की पहल पर मलबे में दबे नौले को खुदाई के बाद अस्तित्व में लाया जा रहा है| क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉक्टर चंद्र सिंह चौहान के अनुसार, ऐतिहासिक नौलाअ लगभग 150 साल पूर्व मलबे में दब गया था|
नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी के अनुसार, नौले में अभी पानी का प्रभाव बना हुआ है| इसकी सफाई का कार्य चल रहा है| जल्द ही इसे पुराने स्वरूप में लौटाया जाएगा| जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा| जीवनदायिनी और ऐतिहासिक नौले का रखरखाव नगरपालिका करेगी|


