अल्मोड़ा -: जिले में 120 वाहन बन जाएंगे कबाड़, नए वाहन खरीदने के लिए करोड़ों की जरूरत

अल्मोड़ा| 1 अप्रैल 2023 से केंद्रीय मोटर यान (प्रथम संशोधन) नियम लागू होने वाला है|


जिसके तहत जिले के सरकारी विभागों के 120 वाहन कबाड़ बन जाएंगे| इन वाहनों की आरसी का नवीनीकरण नहीं होगा|
बताते चलें कि जिले में सरकारी वाहनों की स्थिति अच्छी नहीं है| केंद्रीय मोटर यान (प्रथम संशोधन) नियम के तहत जिले के 120 वाहन कबाड़ बन जाएंगे| जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान, समाज कल्याण समेत कई सरकारी विभागों के 120 वाहन 1 अप्रैल से कबाड़ बन जाएंगे|
आरटीओ कार्यालय के अनुसार, जिले में विभिन्न विभागों के कुल 326 सरकारी वाहन है| इसमें 98 दोपहिया, 225 चौपाइयां और तीन जेसीबी शामिल है| विभिन्न विभागों के 51 दोपहिया, 69 चौपाइयां कुल 120 सरकारी वाहन 15 साल पुराने हो चुके हैं| केंद्रीय मोटर यान (प्रथम संशोधन) नियम लागू होने के बाद 1 अप्रैल से 120 सरकारी वाहन कबाड़ बन जाएंगे| जब यह 120 वाहन कबाड़ बन जाएंगे तो जिले में नए वाहन खरीदने के लिए करोड़ों की जरूरत पड़ेगी|
बता दें कि एक वाहन की औसत कीमत 10 लाख माने तो जिले को करीब एक करोड़ से अधिक की जरूरत पड़ेगी और अगर विभाग नए वाहन न खरीदे और किराए पर वाहन चलाएं तो एक वाहन का औसत खर्च 60- 70 हजार मानकर करोड़ों खर्चे होंगे| साथ ही किराए पर वाहन चलाने पर जिन विभागों में पहले से चालक तैनात हैं या फिर लगातार भर्तियां हो रही है, यह खाली हाथ रह जाएंगे| उनके सामने नौकरी का संकट भी पैदा हो जाएगा|