बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने मचाया धमाल…… जल्द ही 200 करोड़ में शामिल हो जाएगी फिल्म

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन की क्राइम थ्रीलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ दो हफ्ते पहले रिलीज हो चुकी है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी लगातार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और कमाई कर रही है और यह फिल्म लोगों को टिकट खिड़की तक खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने 2 हफ्ते के अंदर 150 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। बता दें कि अभी तक जिस तरह से इस फिल्म ने अपना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बना कर रखा है अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही फिल्म 200 करोड़ में शामिल हो जाएगी। बता दें कि गुरुवार को भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है। अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने लगभग 15 करोड़ का बिजनेस किया जिसके बाद दूसरे दिन 21 करोड़ से भी ज्यादा कलेक्शन किया और पहले वीकेंड पर ‘दृश्यम टू’ का कलेक्शन 64 करोड़ के पार पहुंच गया इसके अलावा वीकेंड के बाद भी फिल्म पूरे हफ्ते काफी अच्छी कमाई कर रही है और 14 वे दिन गुरुवार को फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 4.30 करोड़ का बिजनेस किया है और इस फिल्म का कुल कलेक्शन 163.47 करोड़ हो चुका है। बता दें कि ‘दृश्यम टू’ के पहले पाठ को निशीकांत कामत ने डायरेक्ट किया था और वही पार्ट टू को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। इसकी शूटिंग मुंबई और गोवा में हुई हैं और कुछ पार्ट हैदराबाद में भी शूट किए गए हैं। यह फिल्म मलयालम फिल्म का हिंदी रिमेक है।