अजय देवगन व सूर्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो ये बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

नई दिल्ली| 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तमिल भाषा को ‘सोरारई पोटरु ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है| वहीं, अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली ‘तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार जीता| अजय देवगन को तान्हाजी और सूर्या को सोरारई पोटरु के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है| राजीव कुमार और संजय दत्त स्टारर फिल्म तुलसीदास जूनियर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी पुरस्कार का अवार्ड दिया गया है| दिवंगत मलयालम फिल्म का सच्चिदानंद केआर को अय्यपनम कोशियम के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ निर्देशक घोषित किया गया है| अपर्णा बालमुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है|