Aisan Games: भारत ने जीता छठा गोल्ड, मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंचा भारत…

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने दमदार आगाज किया है। वुशु में रोशिबिना देवी ने वुशु में सिल्वर मेडल दिलाया। रोशिबिना देवी वुशु सांडा का फाइनल मुकाबला हार गई हैं। चीन की वू ने फाइनल मुकाबले को 2-0 से अपने नाम कर लिया। ऐसे में भारत को सिल्वर मेडल मिला। 2018 एशियन गेम्स में रोशिबिना देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।


इसके बाद शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्ट टीम इवेंट में भारत को गोल्ड मिला। यह मेडल भारत को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मिला है। अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल ने भारत को यह गोल्ड दिलाया है। भारत की तिकड़ी ने 1734 पॉइंट स्कोर किए। 1733 पॉइंट के साथ चीन को सिल्वर मेडल मिला। एशियन गेम्स 2023 में अभी तक भारत के नाम 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 कांस्य पदों के साथ कुल 24 मेडल हो गए हैं। भारत मेडल टैली में अब सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।


टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के सात ही सरबजोत और अर्जुन ने फाइनल में भी जगह बना ली है। 580 पॉइंट स्कोर कर सरबजोत 5वें और 578 पॉइंट के साथ अर्जुन 8वें स्थान पर रहे। शिवा ने 576 पॉइंट बनाए और 14वें स्थान के साथ संतोष करना पड़ा|