Almora-राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ग्रामीण कृषकों को दी गई कृषि संबंधी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। आज दिनांक 23 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर स्यालदे के ग्राम पंचायत नेल बाखली में ग्रामीण कृषिको को कृषि संबंधी जानकारी दी गई। ग्रामीण कृषकों के लिए इस योजना का आयोजन संजीवनी संस्थान रानीखेत एवं एसबीआई फाउंडेशन मुंबई की ओर से किया गया जिसमें ग्रामीण कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकी व कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य औजारों की जानकारी दी गई।

तथा खेती को कीट से कैसे बचाया जाए व कैसी भूमि का संरक्षण किया जाए इस बात की जानकारी कृषकों को कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के जयप्रकाश दीक्षित ने दी।तथा संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से ग्रामीण कृषक अपनी खेती में वृद्धि कर सकते हैं वह अच्छी उपज के द्वारा अपनी आय को भी अच्छा बना सकते हैं इससे भविष्य में किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान यहां पर ग्राम प्रधान रचना रावत, हेम चंद सिंह, पदम सिंह, चंदन सिंह, भागूली देवी, गीता देवी, रघुवीर सिंह, प्रताप सिंह, मीना देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।