यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने रूस से किया सबसे अधिक तेल आयात….. जानिए कितना प्रतिशत

यूक्रेन से युद्ध के बाद भारत ने रूस से सर्वाधिक तेल आयात किया है मतलब भारत विदेशों से जितना भी तेल आयात करता है उसका 10% तेल भारत ने केवल रूस से आयात किया है जिसका सबसे बड़ा कारण रूस का तेल में डिस्काउंट देना है। बीते अप्रैल माह से भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात 50 गुना अधिक बढ़ गया है जिसके संबंध में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का कहना है कि रूस से भारत आने वाला तेल और उसके आयात किए गए तेल का कुल 10% है यानी कि विदेशों से आने वाले तेल का एक बहुत बड़ा हिस्सा रूस से आ रहा है। रूस से तेल का 40% निजी रिफाइनर- रिलायंस इंडस्ट्रीज- और रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी द्वारा खरीदा गया है। बीते मई माह में भारतीय रिफाइनरी द्वारा करीब 2.5 करोड़ बैरल तेल खरीदा गया है तेल आयात करने में भारत ने सऊदी अरब को भी पीछे छोड़ दिया है क्योंकि यूक्रेन तेल पर भारी छूट दे रहा है।