
जी हां देश के पांचो चुनावी राज्यों के परिणाम बीते 10 मार्च 2022 को आ चुके हैं मगर परिणाम आने के बाद अब राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक तरफ पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी के समर्थको का कहना है कि अब देश में आप की लहर आएगी। तथा कुछ लोगों ने इस पर प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी भी दी थी मगर भाजपा की तरफ से भी इसका करारा जवाब दिया गया है। भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि आप की लहर हास्यपद से कम नहीं है। तथा स्मृति ईरानी ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम का 13000 करोड़ रुपए का बकाया तत्काल रिलीज करने को लेकर उसे कटघरे में खड़ा किया है। स्मृति ईरानी का कहना है कि आप की सरकार ने दिल्ली नगर निगम के 13000 करोड़ का बकाया अभी तक नहीं दिया है उनका कहना है कि आप ने समुदायिक केंद्रों, सफाई कर्मचारियों और पार्कों के रखरखाव तक का पैसा अभी तक जारी नहीं किया है। तथा अरविंद केजरीवाल का 13000 करोड रुपए नहीं देने से वहां के झुग्गी झोपड़ी में रह रहे गरीबों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है उन्हें सड़कों से नहीं जोड़ा जा रहा है तथा उनके विकास में भी इससे बाधा पहुंच रही है। इन सभी बातों के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने आप की लहर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी का भी करारा जवाब दिया है और कहा है कि आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में नोटा से भी कम वोट मिले हैं यह काफी हास्यपद स्थिति है। क्युकी नोटा से भी कम वोट मिलना किसी भी राजनीतिक दल के लिए अच्छा नहीं है। साथ में स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि पांच चुनावी राज्यों में एक के अलावा बाकी सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी की यही स्थिति देखने को मिली है।

