
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर पांचों राज्यों में चुनावी परिणाम आने के बाद बैठक हुई| जिस बैठक में कांग्रेस की स्थाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई| जी-23 सदस्यों ने सचिन पायलट को कमान देने की मांग की है| जानकारी के अनुसार जी-23 सदस्यों ने स्थाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है| पांच राज्यों में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना अब जरूरी हो गया है |लेकिन इसके लिए चुनाव से पहले भी कई बैठक हो चुकी थी जिनका कोई भी परिणाम नहीं निकला| राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस को युवा नेतृत्व की जरूरत है| यह कहा जा रहा है कि अगर राहुल गांधी को कमाल नहीं सौंपी गई तो अगले दावेदार सचिन पायलट हो सकते हैं| पायलट ग्रासरूट पर काम करने वाले युवा नेता है| इसके अलावा उनमें दायित्व और लोगों को साथ चलने की योग्यता है|
इसके अलावा राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत किया है उनके नेतृत्व में भारी संख्या में युवा और नौजवान कांग्रेसी जुड़े हुए हैं| इन सभी चीजों को देखकर कहा जा रहा है कि पायलट बहुत जल्द कांग्रेस की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं|

