पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने कहीं यह बात…..

हरिद्वार| योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता की| इस दौरान उन्होंने यह कहा कि अलग-अलग मीडिया साइट्स पर एक खबर वायरल हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को फटकार लगाई है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप गलत प्रचार करेंगे तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा|


उन्होंने कहा कि, हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन हम कोई गलत प्रचार नहीं कर रहे हैं| कुछ डॉक्टरों ने एक समूह बनाया है जो लगातार योग, आयुर्वेद आदि के खिलाफ प्रचार करता है| अगर हम झूठे हैं तो हम पर 1000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए और हम मृत्युदंड के लिए भी तैयार है, लेकिन अगर हम झूठे नहीं है, तो उन लोगों को दंडित करे जो वास्तव में झूठा प्रचार कर रहे हैं| पिछले पांच वर्षों में रामदेव और पतंजलि को निशाना बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है|