
उत्तराखंड राज्य के राजाजी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ हिरण दिखाई दिया। बता दें कि ग्रासलैंड विकसित किए जाने के बाद चिल्लावाली रेंज में अनेक दुर्लभ वन्य जीव विचरण करने लगे हैं। 15 वर्ष के बाद राजाजी में भारतीय हाग डियर नजर आया है।
जिसे रिजर्व प्रशासन जैव विविधता की दृष्टि से काफी अच्छे संकेत मान रहा है। वन्यजीवों की संख्या में ग्रासलैंड के कारण जीवो की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है और वार्षिक गणना में जुटी टीम की ओर से लगाए गए कैमरा ट्रैप होने में हाग डियर की तस्वीर कैद हुई है। गजराज का गढ़ कहा जाने वाले राजाजी टाइगर रिजर्व में तेजी से बाघ समेत अन्य वन्य जीवों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और विभिन्न क्षेत्रों में वन्यजीवों के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। बता दे कि हाग डियर की तस्वीर चिल्लावाली रेंज में ग्रासलैंड के पास लगे कैमरे में कैद हुई है।
दो-तीन वर्ष पहले यहां ग्रालैंड विकसित किया गया था और अब यहां पर वन्यजीवों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बता दे कि यह जीव यहां पर 15 वर्षों बाद दिखाई दिया है जो कि जैव विविधता की दृष्टि से काफी अच्छा संकेत है।

