4 दिन की राहत के बाद कोरोना के मामलों में फिर आया उछाल……… जानिए पिछले 24 घंटे में सामने आए कितने मामले

देश में पिछले 4 दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन एक बार फिर से देश में कोरोना का विकराल रूप सामने आया है देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2,83,000 नए मामले सामने आए हैं। जोकि काफी चिंताजनक है क्योंकि पिछले 4 दिनों में कोरोना के मामलों में गिरावट से यह राहत मिल रही थी कि अब कोरोना की तीसरी लहर गुजर रही है लेकिन 24 घंटे के अंदर सामने आए नए मामलों ने फिर से लोगों को चिंता में डाल दिया है।

वर्तमान में देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18 लाख 31 हजार पहुंच चुकी है तथा इस संक्रमण से बीते 24 घंटे के अंदर 1,88,000 से ज्यादा लोगों ने रिकवरी की है। चिंताजनक विषय यह है कि वर्तमान में इस संक्रमण से रिकवरी दर भी कम हो चुकी है फिलहाल इस वायरस से रिकवरी की दर 93.88 फ़ीसदी है जो कि पहले की तुलना में कम हो चुकी है।