Uttarakhand-कुमाऊं से पहली बार होगी आदि कैलाश यात्रा…… केएवीएन ने जारी किया यात्रा कार्यक्रम

उत्तराखंड राज्य में पहली बार कुमाऊं से आदि कैलाश व ओम पर्वत के लिए यात्रा होगी। बता दे कि कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निगम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमल में लाते हुए पहली बार टनकपुर से वाया काठगोदाम तथा टनकपुर से वापस टनकपुर तक यात्रा रूट निर्धारित किया है।

बता दे की काठगोदाम, टनकपुर से यात्रा एक्सप्रेस मॉडल पर भी आधारित होगी। 13 मई से जून अंत तक होने वाली इस यात्रा में 60 दल भेजे जाएंगे इसके बाद नवंबर के लिए अलग से दल तैयार होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर 2023 में आदि कैलाश दौरे के बाद यह क्षेत्र राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर आने के साथ ही पर्यटकों की पहली पसंद भी बन चुका है और इस बार यात्रियो के आदि कैलाश व ओम पर्वत के भ्रमण पर आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने क्रमवार कार्यक्रम व्यवस्था, सुविधा, आवेदन प्रपत्र एवं दरों का निर्धारण कर लिया है और इसे निगम की वेबसाइट www.kmvn.in पर अपलोड भी कर दिया गया है और श्रद्धालु यात्रा के लिए बुकिंग निगम के जनसंपर्क कार्यालयो या फिर केंद्रीय आरक्षण केंद्र नैनीताल के माध्यम से कर सकते हैं।