अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर

नई दिल्ली| अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं|
अमेरिका रिसर्च फॉर्म हिंडनवर्ग की रिपोर्ट ने करीब 1 हफ्ते बाद अदाणी समूह के मालिक और गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं|


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते मंगलवार को उनकी कुल संपत्ति 84.4 अरब डॉलर रही और वह 11वें स्थान पर खिसक गए| वही रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी 82.2 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर है|
बता दे कि पिछले हफ्ते पिछले हफ्ते हिंडनवर्ग ने अडाणी समूह की कंपनियों को लेकर रिपोर्ट जारी की| उसके बाद से समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट हुई और इनका बाजार पूंजीकरण 19.20 लाख करोड़ रुपये से घटकर 14 लाख करोड़ से नीचे पहुंच गया| समूह की 11 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध है|
रिपोर्ट आने से पहले गौतम अडाणी की संपत्ति 120 अरब डॉलर थी| उस आधार पर अब तक उनकी संपत्ति 36 अरब डॉलर घट चुकी है| पिछले साल 16 सितंबर को वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी थे| उस समय उनकी कुल नेटवर्थ 155 अरब डॉलर के पार थी|