
अल्मोड़ा| राज्य स्तरीय टीम में जिले की 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है| खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है| 10 मार्च से हरियाणा में शुरू हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिए 68वीं सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय टीम में अल्मोड़ा की कविता बिष्ट और श्रुति रौतेला चयनित हुई है| जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से हर साल ट्रायल के आधार पर दो से तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है| जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, कबड्डी कोच प्रदीप जोशी, कोच लियाकत अली आदि ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है|
