उपलब्धि :- मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्र छात्राओं का खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा| नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 में प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान, अंडर-21 में प्राची आर्या, रेनू व अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान, अंडर-14 में कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है| जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर -21 – अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग अंडर – 14 – कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान।
अंडर -17 – प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान।
अंडर -21- प्राची आर्या व रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में प्रमाण-पत्र, मेडल व कैश देकर सम्मानित किया।
साथ ही प्रखर सिजवाली, मोबिन, गौरव जीना, कुनाल रावत, गरिमा पाण्डे, नवमी मेर, रेखा बोरा, गीता बोरा को अच्छा प्रदर्शन करने में प्रणाम-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, टी0 एस0 गड़िया, कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट, हरीश सिंह चौहान, राजेन्द्र जोशी, अशोक कुमार मनकोटी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।