उपलब्धि -: 12वीं में सभी विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल करके बनाया रिकॉर्ड

12वीं में सभी विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल करने वाली यह लड़की तमिलनाडु की है| जिसने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल करके रिकॉर्ड बनाया है|


जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु में डिंडीगुल जिले की एस नंदिनी ने यह उपलब्धि हासिल की है| सरकारी परीक्षा निदेशालय ने बीते सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किए थे|
नंदिनी ने जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई कर बोर्ड की परीक्षा दी| जिसमें तमिल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र वाणिज्य अकाउंटेंसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कुल 600 अंक हासिल किए|


नंदिनी का कहना है कि वह ऑडिटर (लेखा परीक्षक) बनना चाहती है|
बता दें तमिलनाडु में कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले आठ लाख से अधिक छात्रों में 94.03 फ़ीसदी उत्तीर्ण रहे|
जानकारी के मुताबिक, नंदिनी के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं| वह कारपेंटर का काम करते हैं|
नंदिनी का कहना है कि वह आज यह उपलब्धि हासिल कर पाई है तो उसके पीछे सिर्फ पिता ही कारण है| वह हमेशा कहते हैं कि उनकी शिक्षा ही सबसे बड़ी दौलत है और नंदिनी को वह हमेशा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं|