एक स्पेशल चाय -: जो वजन के साथ कैंसर का खतरा भी घटाती है, जानिए अन्य फायदे

वैसे तो दुनियाभर में कई प्रकार की चाय पी जाती है| इसी तरह भारत में मिल्क टी, लेमन टी, ग्रीन टी, जिंजर टी व आईस टी पीना लोगों को पसंद है| चाय पीने के कई फायदे तो है लेकिन इसके कई नुकसान भी होते हैं| आमतौर पर मिल्क टी का क्रेज तो हमेशा रहता है| लेकिन गर्मी के मौसम में आइस टी पीने वालों की संख्या बढ़ जाती है|
आज हम आपको आइस टी के सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे -:
आइस टी के लाभ -:
वजन करे कम -: बताते चलें कि आइस टी में कैलोरी व शुगर की मात्रा कम होती है| इससे वजन घटने में मदद मिलती है|
शरीर हाइड्रेट रहता है -: इस टी को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है| आप आइस टी में अपना मनपसंद फ्लेवर मिला सकते है| जैसे आप तरबूज मिंट आइस टी भी बना सकते हैं|
कैंसर के खतरे को कम करता है -: शोध के अनुसार आइस टी के अंदर एपीगैलोकाटेचीन गैल्लेट नाम का तत्व होता है जो कैंसर से लड़ने में मददगार होता है|
हृदय रोग से बचाव -: आइस टी में मौजूद फ्लेवोनॉएड एक बेहतर एंटी-ऑक्सीडेंट है जो दिल की बीमारी में फायदेमंद है|
नुकसान -: आइस टी के नुकसान भी है| अधिक मात्रा में आइस टी पीने कार्डियोवैस्कुलर कर डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है|
किडनी पर असर -: अधिक आइस टी पीने से शरीर में केमिकल का जमाव होता है जो किडनी स्टोन व किडनी फेलियर का कारण बनता है|
यह जानकारी कुछ शोधों पर आधारित है|