छोटी सी गलती पड़ी भारी, शिशु मंदिर की शिक्षिका की मौत, ये रही वजह

चंपावत10 जनवरी 2022, शिशु मंदिर चंपावत में तैनात शिक्षिका की मौत से हर कोई हैरान है, क्योंकि शिक्षिका पूरी तरीके से स्वस्थ थी, किसी प्रकार का कोई रोग नहीं था| फिर उसकी मौत कैसे हो गई| सभी के मन में यही सवाल घर बनाए बैठा है| जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने चाय के साथ चूहे मार दवा को बिस्कुट समझकर खा लिया| जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी| जिस कारण उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई| पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया|

मामला चंपावत जिले की ग्राम अमोड़ी निवासी 18 साल की विमला पुत्री चिंतामणि क्षेत्र के ही शिशु मंदिर में शिक्षिका थी| विमला के पिता ने जानकारी दी कि शनिवार को उनके घर में पड़ोस के कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ने के लिए आए थे| विमला ने बच्चों को पढ़ाने के बाद रसोई में आकर चाय बनाई उसके बाद वह चाय लेकर अपने कमरे में चली गई| घर में चूहे होने के कारण उसी कमरे में परिजनों ने कागज में चूहे मारने के लिए बिस्कुट रखे हुए थे| जिन बिस्कुट को विमला ने खाने वाले बिस्कुट समझे और बिना किसी से पूछे दो बिस्कुट खा लिए| कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी और उसकी तबीयत खराब होने लगी| परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले गए जहां से विमला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया| सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान ही विमला की मौत हो गई|


विमला पढ़ाई में बहुत होशियार थी| घर की जिम्मेदारी भी विमला के ऊपर ही थी| उसकी मौत के बाद उसके परिवार टूट चुका है| विमला अपने घर में सबसे छोटी लड़की थी|