
कुछ लोग प्यार में इतने अंधे होते हैं कि उन्हें प्यार के अलावा कुछ और दिखता ही नहीं है उसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं| ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर से सामने आ रहा है| जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए उसके 15 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी| उस बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह उसके प्रेमी का भांजा था| महिला में इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया क्योंकि भांजे की मौत के बाद प्रेमी की शादी रुक जाएगी| हत्या के बाद उसने शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर बाहर झाड़ियों में फेंक दिया|
जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला और उस लड़के का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था| लेकिन 15 फरवरी को लड़के की शादी होने जा रही थी| इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो उसने अपने प्रेमी की शादी को रुकवाने के लिए उसके भांजे का कत्ल कर दिया| आरोपी महिला प्लान बनाकर 12 साल के मासूम को घर बुलाया और ओढ़नी से मुंह दबाकर धारदार हथियार से मुंह और सिर पर वार कर उसकी जान ले ली| आटे के कट्टे में शव को बंद कर साड़ियों में फेंक दिया| जानकारी मिलने पर पुलिस ने खोजबीन की| खोजबीन के बाद पता चला कि महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है| पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है|
