
उत्तराखंड राज्य की बेटी कविता चंद ने इतिहास रच दिया है। कविता ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन फतह की है। यह चोटी दुनिया की सबसे कठोर और चुनौतीपूर्ण चोटियों में गिनी जाती है जहां अत्यधिक ठंड होने, एकांत और अप्रत्याशित मौसम जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। काफी कठिनाइयों के बाद कविता ने यह जीत हासिल करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। यह चोटी 4,892 मीटर ऊंची है और इस पर सफलतापूर्ण चढ़ाई करते हुए कविता ने भारत का नाम रोशन किया है। कविता मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी है जो कि मुंबई में रहती है। माउंट विंसन पर चढ़ाई कविता के प्रतिष्ठित सेवन समिट्स लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है जिसके तहत दुनिया के सातों महाद्वीपो की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया जाता है।

