
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ कार्यालय अल्मोड़ा में आगामी प्रमुख जन गोष्ठी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने की विस्तृत योजना तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रमुख जन गोष्ठी के लिए नगर में निवास करने वाले सभी समाज के प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों—जैसे पर्यावरण मित्र, डॉक्टर, शिक्षक एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कुल 36 प्रमुख व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने-अपने संगठनों एवं संपर्क क्षेत्रों में सूची बनाकर अधिकाधिक लोगों को आमंत्रित करें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी वर्गों की अलग-अलग बैठकें आयोजित कर समन्वय को मजबूत किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इसके अतिरिक्त, 26 मार्च को आयोजित होने वाले वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अंतर्गत होने वाले पथ संचलन की रूपरेखा भी बैठक में तैयार की गई।
इस बैठक में जिला प्रचारक वीरेंद्र, जगदीश, संजय, गोविंद, प्रमोद, राजेंद्र, वसुधा, गोदावरी, प्रीति सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
यह बैठक संगठन के विस्तार एवं समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

