![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 22 मार्च से बढ़ोतरी शुरु हुई थी| आज गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है| देहरादून में पेट्रोल 103 रुपये लीटर 87 पैसे और डीजल 97 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है| आज 17 वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई| पेट्रोल डीजल की कीमतें हर रोज सुबह बदलती है| पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर होता है| इसकी समीक्षा पर तेल कंपनियां ईंधन के रेट तय करती है| हर रोज सुबह 6:00 बजे इसकी कीमतों में संशोधन किया जाता है| अल्मोड़ा में आज पेट्रोल की कीमत 103.99 रुपये प्रति लीटर है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)