Uttarakhand- प्रतियोगी परीक्षा में सफल न होने के कारण एक पिता ने अपने बच्चे के साथ की आत्महत्या, जाने क्या था पूरा मामला

ऋषिकेश। बीते शनिवार को ऋषिकेश निवासी अर्चित बंसल ने चीला शक्ति नहर में अपने बेटे राघव बंसल के साथ आत्महत्या कर ली। राघव बंसल की उम्र मात्र 3 वर्ष थी। दरअसल मामला यह है कि ऋषिकेश कोतवाली में भरत विहार ऋषिकेश निवासी सुनील बंसल ने शनिवार की शाम को अपने 32 वर्षीय पुत्र अर्चित बंसल और नाती राघव बंसल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं हो पाया जिस कारण अभी तक वो घर भी नहीं आया है इससे पहले उसने तीन बार परीक्षाएं दी मगर तब भी वह सफल नहीं हो पाया। और दिल्ली तथा ऋषिकेश में कारोबार शुरू करने पर भी वह कारोबार शुरु नहीं हुआ जिस कारण उनका बेटा घर से चला गया है। उनकी तहरीर के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद पुलिस को पता चला कि अर्चित अपनी कार से बैराज की ओर जा रहा है और बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खगाला गया तो वह चीला की ओर जाता दिखा मगर उसके बाद की फुटेज खगाली गई तो उसका पता कहीं भी नहीं चला। तथा पुलिस ने वहीं पर नदी के आसपास अर्चित की तलाश शुरू कर दी। बीते रविवार की शाम को लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला को इस बात की सूचना मिली की चीला नहर में एक डूबती कार की क्लिप बनाई गई हैं जिसके बाद कोतवाली ऋषिकेश और थाना लक्ष्मण झूला पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पूछताछ करने के दौरान लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम एक कार सवार व्यक्ति ने नहर में अपनी कार डाल दी और उसके पास एक बच्चा भी था। जिसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल के जरिए युवक और उसके पुत्र की तलाश शुरू कर दी मगर देर तक उनका कुछ भी पता नहीं चला और अब इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया है कि वह एसडीआरएफ के गोताखोरों को नहर में उतारेंगे।