
उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी फिल्म गुडबाय की शूटिंग करने पहुंचे अमिताभ बच्चन ने बीते बुधवार की रात ऋषिकेश के सिनेमा हॉल रामा पैलेस में आरआरआर फिल्म देखी। फिल्म गुडबाय की शूटिंग के बाद अमिताभ बच्चन समय निकालकर जैसे ही रामा पैलेस सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के लिए पहुंचे वहां पर उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत आरती की थाल के साथ किया। इस दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, अभिनेता सुनील ग्रोवर समेत कई लोग मौजूद थे। ना सिर्फ आरती बल्कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों ने उन्हें गंगाजली भी भेंट की।

