
उत्तराखंड राज्य में हर वर्ष लोग देश विदेशों से चार धाम यात्रा के लिए आते हैं। बता दें कि इस बार भी यहां पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए आने वाले हैं।चार धाम यात्रा के लिए 3 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने वाले हैं तथा 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।तथा इस बीच चार धाम यात्रा सुचारू रूप से हो इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि राज्य में अलग-अलग जगहों से लोग यात्रा करने के लिए आएंगे और हमारी तरफ से लोगों के लिए अतिथि देवो भव का संदेश जाना चाहिए। तथा साथ में उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्य की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा।तथा यात्रा मार्गों पर जेसीबी व मार्ग अवरुद्ध होने की दशा में अन्य मशीनों की तैनाती करने को भी कहा और साथ में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। तथा साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्गों पर कचरा और मलवा ना रहे कचरे के निस्तारण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। और यात्रा प्रबंध में टेक्नोलॉजी का उपयोग भी किया जाना चाहिए ट्रैफिक प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जाए तथा चार धाम में यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाना चाहिए। तथा इस नंबर का प्रचार भी किया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को कोई भी परेशानी हो तो वह से संपर्क कर पाए। तथा यात्रा मार्ग पर जो भी बस व टैक्सी जाए उसकी फिटनेस की जांच सुनिश्चित हो तथा जो भी पुलिसकर्मी यात्रा मार्ग पर तैनात किए जाएंगे उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। यात्रा मार्ग पर समुचित प्रकाश तथा बेहतर संचार की व्यवस्था की जाए।और एयर एंबुलेंस के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार चिकित्सकों की तैनाती भी यात्रा मार्ग पर की जाए।

