मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को बाटे विभाग…….. जाने किस मंत्री को दिया गया कौन सा विभाग

उत्तराखंड राज्य में नई मंत्रिमंडल में विभाग के बंटवारे को लेकर इंतजार खत्म हो गया है बीते मंगलवार की देर रात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण करने के बाद सातवें दिन विभाग बाट दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आबकारी औद्योगिक विकास खनन और गृह समेत 23 विभाग अपने पास रखे हैं। और बाकी निर्वाचित मंत्रियों को उनके अनुभव के हिसाब से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें विभाग सौंपे हैं। बता दें कि विभाग बंटवारे की सूचना मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू की ओर से सूची के साथ दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास कार्मिक एवं सतर्कता, राज्य संपत्ति, सूचना, ग्रह, राजस्व, औद्योगिक विकास , खनन, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और नागरिक उड्डयन समेत 23 विभाग है। तथा इसके अलावा निर्वाचित मंत्रियों को विभाग सौंपे गए हैं।

सतपाल महाराज को उनके पुराने विभाग पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई व लघु सिंचाई ,लोक निर्माण के साथ कुछ नए विभाग पंचायती राज ग्रामीण निर्माण दिया गया है।
प्रेमचंद्र अग्रवाल को वित्त शहरी विकास आवास विभाग एवं संसदीय कार्य पुनर्गठन व जनगणना विभाग सौपे गए हैं।
गणेश जोशी को सैनिक कल्याण विभाग, कृषि एवं कृषि शिक्षा व ग्राम्य विकास विभाग दिए गए हैं।
डॉक्टर धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दिए गए हैं।
सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी विभाग सौंपे गए हैं।
रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिए गए हैं।
चंदन राम दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण ,परिवहन लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम जैसे विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।
सौरभ बहुगुणा को गन्ना व चीनी विकास के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, प्रोटोकॉल और कौशल विकास व सेवा योजना विभाग दिए गए हैं।