
देहरादून| मंगलवार को फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है| मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं| कई दिनों से रोजाना पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़त हो रही है| मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 78 पैसे तो डीजल में 65 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है| यह माना जा रहा है कि पेट्रोल की कीमतें जल्द ही सैकड़ा पार कर लेगी| जिससे जनता पर गहरा प्रभाव पड़ता दिखेगा| आज देहरादून में डीजल की कीमत 92.12 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 98.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है| बताते चलें कि हर रोज 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और सुबह 6:00 बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं| आज अल्मोड़ा में पेट्रोल की कीमत 95.79 लीटर प्रति लीटर है|
अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -:
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
