जल्दी ही खुलने वाले हैं कपाट……. प्रशासन और लोनिवि की मेहनत से केदारनाथ का पैदल मार्ग बन गया है सुचारू

आगामी 6 मई 2022 को केदारनाथ के कपाट खुलने वाले हैं जिसके बाद वहां पर यात्री यात्रा करने के लिए जाएंगे। मगर यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या थी कि 6 फीट ऊंची बर्फ में वह कैसे सफर करेंगे। मगर बता देगी केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारू हो गई है भीमबली से केदारनाथ तक 10 किलोमीटर पैदल मार्ग को अब 3 मीटर की चौड़ाई में खोला जा रहा है। तथा इस कार्य में 150 से अधिक श्रमिक जुटे हुए हैं।इस बात की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनवि शाखा के अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई है। तथा गौरीकुंड से भीमबली तक 6 किलोमीटर मार्ग पर अब बर्फ नहीं है।यात्रियों को कोई परेशानी ना हो और उनकी यात्रा सफल हो इसलिए जिलाधिकारी ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं। तथा खाद्यान्न के लिए पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल खाद्यान्न व इंधन अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, ईई ऊर्जा निगम डीएस चौधरी, विद्युत और एआरटीओ राजेंद्र बिराटिया शटल सेवा के नोडल अधिकारी होंगे। तथा यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी मेहनत से तैयारियों में जुट गया है।