
रुड़की| हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट से चुनाव जीते विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे| इस मामले में अब पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री की तहरीर पर लिब्बरहेरी गांव निवासी मेहर दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
बताते चलें कि हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के धन्यवाद सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है| मुकद्दमे में लिब्बरहेरी गांव निवासी मेहर दीन को नामजद किया गया है| 2 सप्ताह पहले मंगलौर विधानसभा हाजी सरवत करीम अंसारी की तरफ से कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया| इस जनसभा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमें विधायक का एक समर्थक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर सुनाई पड़ रहा है| इस बात पर विश्व हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और बीते मंगलवार को एसपी देहात से शिकायत की गई| अब इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवप्रसाद त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने लिब्बरहेरी गांव निवासी मेहर दीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है|
वहीं दूसरी तरफ विधायक के समर्थक संसार सिंह ने कुछ न्यूज़ पोर्टल व फेसबुक अकाउंट संचालकों के खिलाफ विधायक की जनसभा की वीडियो को गलत ढंग से प्रचारित करने का मुकदमा भी दर्ज कराया है| जिसमें कहा गया है कि हाजी सरवत करीम अंसारी ने पहले ही बता दिया था उनकी जनसभा की वीडियो को काट छांट कर चलाया गया है| उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों ने विधायक को बदनाम करने की साजिश रची है|

