
जम्मू| सालाना जम्मू कश्मीर में होने वाली अमरनाथ यात्रा इस बार 30 जून से शुरू होगी| उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है| यह यात्रा 43 दिनों तक चलेगी| जिसके संबंध में श्रीअमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है| बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कि| दक्षिण कश्मीर के हिमालय क्षेत्र में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं| ट्वीट करते हुए सिन्हा ने कहा कि ‘आज श्रीअमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की तीन दिवसीय पवित्र तीर्थ यात्रा सीधे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 30 जून से शुरू होगी| और इसका समापन परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के दिन होगा| आगामी तीर्थ यात्रा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया| अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद उस वर्ष अमरनाथ यात्रा बीच में ही रद्द कर दी गई थी|

