
अल्मोड़ा| पोलैंड में 24 से 27 मार्च तक आयोजित बैडमिंटन ओपन में अल्मोड़ा की अनुपमा उपाध्याय और अदिति भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बना कर इतिहास रचा है| उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि फाइनल में अनुपमा ने अतिथि को कड़े संघर्ष में 17 -21, 21-14 व 21- 19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता| वहीं आदिति को रजत में संतोष करना पड़ा| आयरमोंट पोलैंड में आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अनुपमा ने हमवतन तसनीम मीर को 17-21, 21-14 , 21-19 से पराजित किया और अदिति ने कनाडा की रचेल चान को सीधे सेंटो में 21-14 व 21-19 से हराया| अनुपम व अदिति दोनों ने अपनी प्रारंभिक ट्रेनिंग अल्मोड़ा बैडमिंटन हॉल में कोच डीके सेन के सानिध्य में ली| इससे पहले दोनों ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत लिए हैं| और अभी वह दोनों डी के सेन व प्रकाश पादुकोण एकेडमी बेंगलुरू में ट्रेनिंग ले रही है|

