
आज शनिवार के दिन से आईपीएल मैच शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए सभी ओलंपिक पदक विजेता मुंबई आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान वानखेड़े में इन विजेताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल बीसीसीआई द्वारा पिछले साल अगस्त में टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी लेकिन अब तक उन्हें यह धनराशि नहीं दी गई है। लेकिन इस संबंध में बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने बताया कि आईपीएल शुरू हो रहा है और इससे अच्छा मौका पदक विजेताओं को सम्मानित करने का नहीं है। इसलिए आईपीएल शुरू होने से पहले ही वानखेड़े में ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। तथा इस दौरान भाला फेक प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा सहित कई पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक इतिहास में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।तथा उनके अलावा रजत पदक जीतने वाली महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को ₹5000000 की धनराशि दी जाएगी तथा पहलवान रवी दहिया को भी 50 लाख की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। तथा बता दें कि इस दौरान पूरे 40 वर्षों के बाद पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक पदक जीता जिन्हें 1.25 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।

