Uttarakhand -: नई कैबिनेट को लेकर जारी हुई एडीआर रिपोर्ट, जानिए क्या हुआ खुलासा

देहरादून| राजनीति में अपराधियों के बढ़ते दखल के बीच उत्तराखंड की नई कैबिनेट ने आदर्श प्रस्तुत किया है| खुशी की बात यह है कि कैबिनेट में एक भी मंत्री पर अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है| डॉक्टर धन सिंह रावत कैबिनेट में सबसे शिक्षित मंत्री हैं| नई कैबिनेट को लेकर जारी एडीआर रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री करोड़पति है| भाजपा सरकार में मंत्री बने नेताओं की औसत संपत्ति 16 करोड़ रुपये है| नई कैबिनेट के कुल 6 मंत्रियों ने देनदारी घोषित की है| जिसमें से सुबोध उनियाल पर सबसे ज्यादा 1.03 करोड रुपए की देनदारी है| एडीआर उत्तराखंड इलेक्शन वॉच के प्रदेश समन्वयक मनोज ध्यानी के मुताबिक मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य पर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है| अगर शिक्षा के स्तर की बात करें तो नई सरकार की 98% मंत्री स्नातक या उससे अधिक शैक्षिक योग्यता रखते हैं| सबसे कम शैक्षिक योग्यता धारक मंत्री गणेश जोशी दसवीं पास है| जबकि सबसे अधिक पढ़े लिखे मंत्री डॉ धन सिंह रावत है|