
उत्तराखंड राज्य में पिछले दिनों यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी कि समान नागरिक संहिता लागू करने की बात सरकार द्वारा की गई थी। जिसके बाद कैबिनेट में संयुक्त रूप से इस बारे में निर्णय भी लिया गया है। बता दें कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन रहा है मगर सवाल यह है कि उत्तराखंड पहला राज्य कैसे बन सकता है क्योंकि उत्तराखंड से पहले गोवा में कई समय पहले से ही यह लागू है। इस सवाल का जवाब यह है कि गोवा में यूनिफॉर्म सिविल कोड पुर्तगाल सरकार ने लागू किया था। और 1961 में गोवा सरकार इसी सिविल कोड के साथ बनी थी। और उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा क्योंकि उत्तराखंड की कैबिनेट में यह सिविल कोड लागू करने का फैसला लिया गया है।
बीते गुरुवार को हुई बैठक में राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के संबंध में एक विशेष समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया है। तथा इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वह राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह फैसला कैबिनेट में सर्वसम्मति से लिया गया है।

